भारत और सऊदी अरब करेंगे द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास
रियाद
सऊदी अरब और भारत जल्द ही द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं। यह अब तक के इतिहास में इन दोनों देशों के बीच पहला युद्धाभ्यास होगा। आज से पहले सऊदी अरब अपनी सेना को युद्ध की बारीकियां सिखाने के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के भरोसे रहता था। लेकिन, मोदी सरकार की विदेश नीति और हाल में ही भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की रियाद यात्रा के बाद सऊदी अरब की विदेश नीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।
सऊदी में आयोजित होगा यह युद्धाभ्यास
WION की रिपोर्ट के अनुसार, यह युद्धाभ्यास सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना का एक दल कुछ महीने में सऊदी अरब के दौरे पर जा सकता है। इस युद्धाभ्यास से न केवस सऊदी अरब की सेना की ताकत में इजाफा होगा, बल्कि खाड़ी के देशों में रणनीतिक हालात में भी बड़ा बदलाव होगा।

पाठको की राय